tourist in himachal more than 2 and half lakhs tourist vehicles entered in himachal pardesh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू हटते ही पर्यटकों की मानो बाढ़ आ गई हो / सूबे में दो सप्ताह के अंदर 2 लाख 57 हजार वाहनों ने प्रवेश किया है / हर रोज औसतन 18,370 वाहन आ रहे हैं, इससे सड़कों में जहां यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है / वहीं वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई हैं, लेकिन चिंता की बात यह कि ये टूरिस्ट कोरोना नियमों की पालना नहीं कर रहे है और बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं साथ ही लाहौल स्पीति, कांगड़ा के धौलाधार में कूड़े, बीयर की बोतलें, प्लास्टिक के ढेर छोड़कर जा रहे हैं /
. .लाहौल में नदी किनारे टूरिस्ट दारू और मस्ती करने के बाद कूड़ा वहीं छोड़ रहे हैं / हिमाचल में बीते 14 जून से कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें हट गई थी / ऐसे में दो सप्ताह के भीतर 2,57,179 वाहनों ने प्रवेश किया है, इनमें से 1,31, 216 वाहन बीते 13 से 20 जून और 1,25,963 वाहनों ने 20 से 27 जून के बीच प्रवेश किया है / राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार, अन्य राज्यों से औसतन रोजाना 18,370 वाहन प्रदेश में पहुंच रहे हैं, हालांकि, इस दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट न मानने पर 17 हजार, वाहन में मास्क न पहनने पर 3500 रुपये का जुर्माना किया है /
..
इसके अलावा सार्वजनिक स्थल पर मास्क न पहनने पर 3,620 चालान करते हुए 20 लाख से अधिक का जुर्माना किया गया है / मैदानी इलाकों में मौजूदा समय में काफी गर्मी पड़ रही है / वहीं, कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद अन्य राज्यों के काफी संख्या में लोग हिमाचल आ रहे हैं / पड़ोसी राज्यों में पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है / इस कारण लोग पहाड़ों की सैर करने के लिए पहुंच रहे हैं / रविवार को एक दिन में अटल टनल से रिकॉर्ड 6400 वाहन गुजरे हैं, जो कि एक रिक़ॉर्ड है /
. .हिमाचल के पर्यटन विभाग के निदेशक और पर्यटन विकास निगम के एमडी अमित कश्यप के जानकारी दी कि 31 मई तक 13 लाख 66 हजार 848 सैलानी हिमाचल पहुंचे थे / इनमें विदेशी मेहमानों की संख्या मात्र 2515 है / आईएएस अधिकारी अमित कश्यप ने बताया कि बीते कुछ दिनों में पर्यटन निगम के होटलों में वीकएंड पर 50 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी है, जबकि अन्य दिनों में 30 से 35 फीसदी ऑक्यूपेंसी है / उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये संख्या अभी और बढ़ेगी, साथ ही कहा कि निगम के होटलों में कोरोना प्रोटोकॉल की पूरी पालना की जा रही है, एतियात भी बरती जा रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
tourist in himachal more than 2 and half lakhs tourist vehicles entered in himachal pardesh


































