KMV College International Series Running in Full Swing Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2021 तथा आउटलुक मैगज़ीन के सर्वेक्षण में से टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा के.एम.वी. इंटरनेशनल सीरीज़ (इंग्लिश चैप्टर) की शुरुआत की गई है, जिसमें अंग्रेज़ी भाषा तथा साहित्य के साथ संबंधित अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीओं से जाने-माने स्कॉलर्स छात्राओं तथा प्राध्यापकों के रूबरू हुए हैं /
. .डॉ. विजय सिंह ठाकुर, धोफार यूनिवर्सिटी, ओमान तथा डॉ.तंजू देवीसी, खलीफा यूनिवर्सिटी, आबूधाबी की शिरकत के साथ शुरू हुई इस सीरीज़ में 100 से भी अधिक प्रतिभागी विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग ले रहे इस सीरीज़ की अगली श्रंखला के दौरान प्रो. रॉजर चार्ल्स नन, अमेरिकन यूनिवर्सिटी आफ शारजाह, यू.ए.ई. ऑब्जेक्टिविटी इन एकेडमिक एंड लिटरेरी डिसकोर्स विषय पर प्रतिभागियों के रूबरू हुए /
.विरासत एवं महिला सशक्तिकरण की अग्रणी संस्था कन्या महाविद्यालय से निजी तौर पर प्रभावित प्रो.नन साहित्य की विभिन्न अवधारणाओं पर लेखक एवं पाठकों के नज़रिए को बखूबी दर्शाया / विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि ऑब्जेक्टिविटी तथा सब्जेक्टिव अवधारणा जरूरी होने के साथ-साथ प्रशासकों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों की भूमिका पर लागू होती है /
.
.उन्होंने कहा कि यह सीरीज़ कन्या महाविद्यालय द्वारा विकासमई बौद्धिक गतिविधियों को आयोजित करने की सोच, उत्कृष्टता के स्टैंडर्ड्स को बनाने एवं अपग्रेड करने बहुपक्षीय अवसरों के लिए माहौल तैयार करने तथा जीवन भर सीखते रहने की संस्कृति के प्रसार की एक सकारात्मक उदाहरण पेश करती है /
.इसके साथ ही उन्होंने डॉ नन द्वारा विद्यार्थियों को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे लेक्चरर्स कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित होते रहेंगे जिनमें छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुप्रसिद्ध स्कॉलर्स से जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलेगा / अंत में उन्होंने डॉ. मधुमीत, अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग तथा डीन, स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा इस सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
KMV College International Series Running in Full Swing Jalandhar


































