PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वाले कृपया ध्यान दें, यह सड़क मार्ग पूरी तरह से कटा, 50 सड़कें हुई बंद,

50 roads including chandigarh manali highway closed due to heavy rainfall in Himachal Pardesh

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : देर रात हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सामरिक महत्व वाले चंडीगढ़ मनाली एनएच का संपर्क पूरी तरह से कट गया है / सात मील के पास भारी भूस्खलन से मार्ग बंद पड़ा है / पहाड़ियों से गिर रहे मलबे की चपेट में आने से एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं / 

.

.

वहीं वैकल्पिक कमांद बजौर मार्ग भी ठप है / बारिश के कहर से जिलेभर में पचास के करीब मार्ग बंद हैं / सरकाघाट-धर्मपुर एनएच पर भी पहिए थम गए हैं / वहीं, भारी बारिश से नदी नाले भी उफान पर हैं। प्रशासन ने नदी नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी है / वहीं जिलाधीश मंडी अरिंदम चौधरी ने सड़कों के बंद होने की पुष्टि की है /

.

.

उन्होंने कहा कि प्रभावित सड़कों को ठीक करने के लिए मशीनरी व लेबर तैनात किए गए हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते कार्य में बाधा आ रही है / कांगड़ा में भी हो रही दिक्कत कांगड़ा में बारिश से एक बार फिर जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है / कई जगहों से भूस्खलन की खबरें आ रही हैं और इसी के कारण से पालमपुर-सुजानपुर हाईवे भाटिलु में बाधित हो गया है / वहीं देहरा-होशियारपुर (एनएच-503) सड़क व्यास पुल के निकट पहाड़ी का मलबा गिरने के कारण बंद हो गई है,

.

.

पिछले दो-तीन घंटे से एनएच पर लगा जाम लगा हुआ है / पालमपुर में भारी बारिश के चलते पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी रोड बंद हो गया है / इस रोड पर यातायात सुबह चार बजे से प्रभावित है / पालमपुर व धर्मशाला आने जाने वाली बसें अब लतवाला होते हुए जा रही हैं / लोगों को इस कारण काफी परेशानी हो रही है / लंज गगल धर्मशाला रोड दो तीन जगहों पर बंद होने की जानकारी आ रही है / बरोट घटासनी, बरोट लोहारडी, बरोट मियोट मुलथान, कोठी कोढ बोचीग रोलीग, सड़कें बंद हो गई हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें