PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहने वाले इस यूट्यूबर पर जालंधर में पुलिस ने दर्ज किया केस,

youtuber for abusing Maharishi valmiki objectionable video was put on fear not youtube channel jalandhar police case registered muktsar sahib

PTB Big Breaking न्यूज़ मुक्तसर साहिब : पंजाब के अधीन पड़ते मुक्तसर साहिब के यूट्यूबर पर जालंधर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस दर्ज हुआ है / इस यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल ‘फिकर नॉट’ (FIKAR NOT) में कबड्‌डी खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए एक वीडियो डाली थी, जिसमें महर्षि वाल्मीकि जी को अपशब्द कहे गए थे / जब इसका वीडियो राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के पदाधिकारियों ने देखा तो यूट्यूबर से एतराज जताया /

.

.

इसके बावजूद उसने गलती नहीं सुधारी तो मोर्चा ने जालंधर में पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दे दी / राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के पंजाब महासचिव गोपी हंस व जसवीर थापर, जिला उपप्रधान हरजिंदर भट्‌टी, जिला सचिव सोनू हंस, सहायक सचिव जतिंदर हंस, राजेश नाहर, धर्मपाल, सोनू लद्दड़ ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देकर इसकी शिकायत की थी /

.

.

उनका आरोप था कि मुक्तसर का रहने वाला गुरप्रीत सहज यू-ट्यूब चैनल चलाता है / एक कबड्‌डी प्लेयर को सम्मानित करते हुए उस पर महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में अपशब्द कहे गए, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसके बाद पुलिस ने थाना कैंट में यह कार्रवाई की है / राष्ट्रीय वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के महासचिव गोपी हंस ने कहा कि जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो गुरप्रीत सहज को फोन भी किया था /

.

.

उसे समझाया था कि महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में इस तरह के अपशब्द उन्हें स्वीकार नहीं है / इसके बावजूद वह बहस करने लगा, फिर उन्हें धमकाया जाने लगा कि इसके बारे में कुछ न बोलें, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मांग पत्र देकर इसकी शिकायत कर दी / जिसके बाद पुलिस ने उक्त यूटूबर के खिलाफ मामला दर्ज किया है /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें