PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में लेकर बड़ा हमला करने की फिराक में हैं / इसके लिए ड्रोन के जरिए पूरी तरह से तैयार IED भेजने का प्रयास किया जा रहा है / प्रशिक्षित विशेषज्ञों से आईईडी को तैयार करवाया जा रहा है, ताकि इसे भेजने के बाद फिट करने में कोई दिक्कत न हो /
. .चार से पांच किलो का वजन उठाने वाली किसी भी आकार की वस्तु में इसे फिट किया जा सकता है, जिसमें बच्चों के खिलौने, गुब्बारे, बनावटी पक्षी, टिफिन, कूकर, मोबाइल फोन या फिर अन्य वस्तुएं, पाकिस्तान इन्हीं सब में आईईडी बनाकर ड्रोन के जरिए आईबी और एलओसी के पास भेजने की कोशिश कर रहा है /
..
जम्मू के सांबा, अखनूर, बठिंडी, अमृतसर में मिली आईईडी पूरी तरह से तैयार थी / इनको बहुत ही पेशेवर तरीके से तैयार किया गया है, जबकि जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले में इस्तेमाल आईईडी भी पूरी तरह से तैयार थी / अमृतसर बॉर्डर पर टिफिन बम में मैगनेट का इस्तेमाल किया गया है / इसके पहले जम्मू के सांबा मे 14 आईईडी मिली, इनमें भी मैगनेट का इस्तेमाल किया गया था /
. .ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है, क्योंकि मैगनेट से इनको किसी भी चलती बस या फिर खड़ी बस में लगाया जा सकता है / कोई एक खास वस्तु नहीं, जो कोई वस्तु एक से पांच किलो वजन उठाने में सक्षम हो / उसमें IED को फिट करके भेजा जा सकता है / पाकिस्तान में IED को पूरी तरह से तैयार करके ही भेजा जा रहा है, क्योंकि यहां तैयार करने वाले उनके पास लोग नहीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































