PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

भारतीय स्काउट्स और गाईड इकाई एच.एम.वी कॉलेजिएट स्कूल में मनाया गया चेतना दिवस,

Chetna Diwas was organized by Scouts and Guide Unit of HMV Collegiate School

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने पंडित श्री राम वाजपेयी जी के जन्म दिवस को प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के दिशा-निर्देशन में चेतना दिवस के रूप में मनाया / पंडित जी स्काउट्स एण्ड गाईड्स के संस्थापक थे / इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्ण रैली निकाली जिसमें कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क पहनना, टीकाकरण, सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपने हाथों से बनाए पोस्टर तथा सूक्तियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया /

.

.

.

इस सुअवसर पर पौधारोपण भी किया गया ताकि पर्यावरण जागरूकता को भी अपने जीवन का अंग बनाया जाए / इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अजय सरीन जी ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की तथा एच.एम.वी. की गाईडस को भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयासों को और भी तीव्र करने हेतु प्रेरित किया तथा देश प्रेम की भावना को सदा अपने अंदर प्रज्ज्वलित कर समाज सुधार के कार्यक्रमों को गति देने के लिए प्रेरित किया /

.

.

प्राचार्या जी ने कहा कि हमें अपने महान् संस्थापकों के दिखाए मार्ग पर सदा चलना चाहिए / स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने कहा कि इस प्रकार की रैलियां बच्चों के अंदर सद्भावना उत्पन्न करती हैं तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ उनके अंदर अपने कत्र्तव्यों के निर्वाह को प्राथमिकता देने के लिए भी प्रेरित करती है / यही छोटे-छोटे प्रयास विद्यार्थियों को एक कुशल देश भक्त, समाज सेवी तथा जागरूक नागरिक बनने में अहम् भूमिका निभाते हैं /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें