PTB न्यूज़ शिक्षा : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर मेें कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों के लिए विशेष तौर पर “ शो एंड टेल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें छात्रों ने अपनी मनपंसद की चीज़े दिखाकर उनके बारे में अपने विचार तथा भाव प्रकट किए। कई छात्रों ने अपनी मनपंसद पुस्तकें, खिलौने ,ग्लोब ,सौलर ग्रहों तथा अन्य कई वस्तओं को सुंदर ढ़ग से प्रस्तुत किया तथा उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देकर सब को अचंभित किया।
. . .इस प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास का बढ़ावा करना तथा उनकी भाषा शैली का विकास करना था। सभी छात्रों ने बड़े उत्साह पूर्वक इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इसका प्रस्तुतिकरण बड़े सुंदर ढ़ग से किया। आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर की प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान जी ने इस दिन को यादगार बनाने में आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों की खूब प्रशंसा की।
.
.वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के वासल , चेयरमैन संजीव वासल , उपाध्यक्ष आर. के वासल , निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई.ओ राघव वासल ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की तथा उन्हें बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से भाषा शैली का विकास होता है । उन्होंने छात्रों के मंगल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समय समय पर इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों के विकास के लिए किया जाता रहेगा।
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































