PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा 26 नवंबर से राज्यभर में ‘मुख्य मंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान’ का ऐलान,

charanjit singh channi cm punjab announces motia mukt abhiyan from november 26 across state eye check up camps to be held those suffering from cataract to be operated after 15 days cm announ charanjit singh channi cm punjab announces motia mukt abhiyan from november 26 across state eye check up camps to be held those suffering from cataract to be operated after 15 days cm announ

आखों की जांच के लिए लगाए जाएंगे कैंप; मोतियाबिंद के मरीज़ों का 15 दिन बाद किया जायेगा ऑप्रेशन,

मुख्यमंत्री ने कहा श्री करतारपुर साहिब माथा टेकने के इच्छुक वैध पर्मिट धारकों को राज्य की बसों में मुफ़्त सफ़र करने की होगी इजाज़त,

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के मद्देनज़र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरूवार को राज्य भर में ‘मुख्य मंत्री पंजाब मोतिया मुक्त अभियान’ का ऐलान किया जो कि 26 नवंबर से पूरे राज्य में शुरू होगा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत राज्य भर में आँखों के कैंप लगाए जाएंगे,

जहाँ लोगों की आँखों की अच्छी तरह जांच की जायेगी और मोतियाबिंद की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों के 15 साल बाद ऑपरेशन किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनके घरों से कैंप वाली जगह पर लाने-लेजाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी। इसके अलावा ऑपरेशन करवाने वाले लोगों के लिए रिफ्रैशमैंट यकीनी बनाई जायेगी और लोगों को मुफ़्त चश्में भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस मुहिम की सफलता को यकीनी बनाने के लिए उपयुक्त प्रचार करने के साथ-साथ जागरूकता फैलाना भी समय की ज़रूरत है। चन्नी ने आगे कहा कि इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव सभी डिप्टी कमीश्नरों के साथ मीटिंग करेंगे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव विकास गर्ग ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक ऐसे 82 कैंप लगाए जा चुके हैं,

जिस पर मुख्यमंत्री ने हिदायत की कि दिसंबर महीने में हर तहसील में ऐसा एक कैंप लगाया जाये। एक और अहम ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रद्धालूओं के पास श्री करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए पर्मिट हैं, उनको यात्रा वाले दिन राज्य सरकार की बसों में मुफ़्त सफ़र करने की इजाज़त होगी।