PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

‘मेरा घर, मेरे नाम’ स्कीम के अंतर्गत अब तक तीन जिलों के 447 गाँवों का ड्रोन सर्वेक्षण मुकम्मल: अरुणा चौधरी

Drone survey of 447 villages in three districts completed so far under 'Mera Ghar, Mere Naam' scheme: Aruna Chaudhary

4846 प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किये और 57 प्रॉपर्टी कार्ड जारी,

PTB Big News चंडीगढ़ : प्रदेश वासियों को उनके मकानों के मालिकाना हक देकर समर्थ बनाने वाली ‘मेरा घर, मेरे नाम’ स्कीम को क्रांतिकारी कदम बताते हुए पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने बताया कि आरंभिक चरण में यह स्कीम जि़ला गुरदासपुर, रूपनगर और बठिंडा में शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत अब तक इन तीन जिलों के 447 गाँवों का ड्रोन सर्वेक्षण मुकम्मल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगले चरण के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में इस स्कीम को लागू किया जायेगा।

श्रीमती चौधरी ने बताया कि अब तक जि़ला गुरदासपुर के 335 गाँवों में ड्रोन के द्वारा सर्वेक्षण मुकम्मल हो चुका है और 57 प्रॉपर्टी कार्ड मकान मालिकों को बाँटे जा चुके हैं, जबकि 4846 प्रॉपर्टी कार्ड और तैयार हैं। इसके अलावा जि़ला रूपनगर की तहसील चमकौर साहिब के 59 गाँवों और जि़ला बठिंडा की तहसील रामपुरा फूल के 53 गाँवों का ड्रोन सर्वेक्षण हो चुका है।

श्रीमती चौधरी ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत गाँवों में लाल लकीर के अंदर आती सम्पत्तियों का मालिकाना रिकार्ड तैयार करके मकान मालिकों को प्रॉपर्टी कार्ड जारी किये जा रहे हैं, जिससे लोग लाल लकीर के अंदर अपनी सम्पत्तियों और पंजाब सरकार की विभिन्न स्कीमों का लाभ ले सकेंगे। इस रिकार्ड को कानूनी रूप में मान्यता देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ‘द पंजाब आबादी देह (रिकार्ड ऑफ राईटज़) एक्ट 2021’ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत ड्रोन के द्वारा सर्वेक्षण करवाकर सम्पत्तियों का वास्तविक मालिकाना अधिकार सही तरीके से निर्धारित किया जाता है।