PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों का जश्न, PM मोदी के तीनों कृषि कानून वापस लेने के ऐलान पर झूमे किसान, लेकिन आंदोलन के दौरान गई 600 से ज्यादा किसानों की जान,

farmers were happy to hear about pm modis withdrawal of all three agricultural laws farmer said victory of the struggle delhi

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर को गुरुपर्व के मौके पर देशभर के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है / PM मोदी ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है / यह ऐलान होते ही दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर पिछले एक साल से डटे किसान खुशी से झूम उठे / जश्न का माहौल है / किसान एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी जाहिर कर रहे हैं / किसानों ने इसे लंबे संघर्ष की जीत बताया। साथ ही बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने इमरजेंसी मीटिंग बुला ली है /

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को नेक नीयत के साथ लाई थी, लेकिन भरपूर प्रयास के बाद भी यह बात हम किसानों को समझा नहीं पाए / यह कहते ही PM मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया और टिकरी बॉर्डर पर जश्न शुरू हो गया / आमतौर पर सुबह 9 बजे के आसपास दोनों बॉर्डर पर किसानों के मंच पर हल्की चहल-पहल होती है, लेकिन कृषि कानूनों के वापस लेने की बात सुनते ही बड़ी संख्या में किसान मंच की तरफ पहुंचने शुरू हो गए हैं /

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर कई किलोमीटर एरिया में किसानों के टेंट लगे हुए हैं, हालांकि, पहले के मुकाबले किसानों की संख्या बहुत कम है / सर्दी का सीजन शुरू होते ही मंच 10 बजे के बाद ही सजता है, लेकिन शुक्रवार को कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसानों ने अपने टेंट में ही जश्न मनाना शुरू कर दिया साथ ही किसान आंदोलन स्थल पर बनाए गए मुख्य मंच की तरफ बढ़ रहे हैं / कुछ देर बाद रोजाना की तरह मंच पर भाषण शुरू होगा, लेकिन अब सरकार को कोसने की बजाए कानूनों की वापसी के संघर्ष और खुशी का इजहार किया जाएगा /

आपको यह भी बता दें कि पिछले साल नवंबर में ही पंजाब की धरती से तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का संघर्ष शुरू हुआ था / बाद में दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने डेरा जमा लिया / एक साल से सर्दी-गर्मी के बीच किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस कराने की मांग पर अड़े रहे / पिछले 10 माह से किसानों और सरकार के बीच कानून वापसी को लेकर कोई बातचीत भी नहीं हुई, लेकिन शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करके सबको चौंका दिया /

आपको यह भी बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन में अभी तक 600 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है / किसी की हार्टअटैक से, तो किसी की एक्सीडेंट में मौत हुई / इतना ही नहीं बहुत से किसानों ने आत्महत्या कर ली / आंदोलन लंबा खींचने की वजह से किसानों में भी सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा था / इतना ही नहीं किसानों ने एक साल पूरा होने पर 26 नवंबर को आंदोलन को तेज करने के साथ ही 500 किसानों के साथ संसद कूच करने का ऐलान किया था, लेकिन शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री के कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कहते ही किसानों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है /