PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

रेत माफिया को लेकर आप पार्टी के राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी का किया झूठ बेनकाब, Video जारी कर उठाये कई सवाल,

AAP Party Leader Raghav Chadha exposes Punjab CM Charanjit Singh Channi lie regarding sand mafia Many questions raised by releasing the video Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में रेत माफिया को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब के को इंचार्ज राघव चड्ढा का मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर जुबानी हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है / बीते दिन सीएम चन्नी के चमकौर साहिब जाने को भी राघव चड्ढा ने झूठा बता दिया साथ ही राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी किया है /

इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह एक ऐसा सबूत पेश करेंगे, जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा / वीडियो दिखाते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि जिंदापुर गांव के नामी लोग सीधे तौर ये कह रहे हैं कि गांव की साइट पर बहुत समय से अवैध खनन चल रहा है / राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम चन्नी खुद रेत के सबसे बड़े माफिया हैं /

उन्होंने आगे कहा कि बीते दिन सीएम चन्नी रोपड़ गए थे और रोपड़ की एक साइट पर जाकर देखा कि माइनिंग हो रही है और बयान दे दिया कि माइनिंग लीगल है, वह जिंदापुर गांव गए ही नहीं थे और एक पद पर बैठे ऐसे नेता को इतना झूठ शोभा नहीं देता है / उन्होंने आगे यह भी कहा कि सीएम चन्नी का चेहरा सबके सामने आ गया है / हमारी मांग करते हैं कि सीएम चन्नी पर हर हालत में FIR होनी चाहिए /

वहीं राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मेरी जाति के खिलाफ जो बात की वह एक बड़े नेता को शोभा नहीं देती, वह भी उस नेता को जब वह एक जनता के प्रति अपनी एहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं / पंजाब में चाहे लोग अलग-अलग जाति से आते हो. लेकिन वह एक होकर रहते हैं और ऐसे में किसी व्यक्ति के ऊपर ऊँगली उठाते हुए किसी की जाति और मजहब को बीच में डाल कर गंदी राजनीति करना ठीक नहीं है /