PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अरविंद केजरीवाल ने अपनी तिरंगा यात्रा में की बड़ी घोषणाएं, अगर पंजाब में आप की सरकार बनी तो जालंधर में बनाएंगे स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और इंटरनेशनल एयरपोर्ट,

Arvind Kejriwal made big announcements in his tricolor journey, if AAP government is formed in Punjab, then sports university and international airport will be built in Jalandhar

PTB Big Political News जालंधर: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जालंधर में देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। केजरीवाल बुधवार को जालंधर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। डा. आंबेडकर चौक पर संपन्न हुई तिरंगा यात्रा के बाद केजरीवाल ने कहा कि दोआबा के बहुत सारे लोग विदेश में बसते हैं और बीते लंबे अरसे से मांग की है कि जालंधर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जाए। पंजाब में आप की सरकार बनने पर जालंधर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री विश्व विख्यात है। जब सचिन तेंदुलकर अपने बल्ले से छक्के लगाते थे तो उसमें जालंधर होता था। जब ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली हाकी टीम खेलती थी तो हाकी और बाल में जालंधर होता था। केजरीवाल ने तिरंगा यात्रा को पंजाब की एकता, अखंडता और भाईचारे का सूचक बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब ने आतंकवाद का काला दौर देखा है और कोई नहीं चाहता है कि वह दिन वापस आए। इसलिए, सब एक साथ पंजाब की एकता, अखंडता एवं खुशहाली के लिए कार्य करेंगे।

इससे पहले करीब 2 बजे तिरंगा यात्रा श्री राम चौक से शुरू हुई थी और भगवान वाल्मीकि चौक होते हुए लगभग 98 मिनट के बाद डा. आंबेडकर चौक में पहुंची, जहां केजरीवाल ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ डा. भीमराव अंबेडकर को नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे व्यक्ति थे, उन्होंने कुल 62 मास्टर डिग्री हासिल की थी और लंदन एवं अमेरिका से पीएचडी भी की थी। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर का सपना था कि देश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी उनके इस अधूरे सपने को पूरा करेगी।

इस मौके पर सांसद भगवंत मान ने पूर्व अकाली सरकार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी आड़े हाथ लिया। भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल की वर्षगांठ मनाते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब अकाली दल और कांग्रेस को मौके देकर थक चुका है और पंजाब के लोगों को एक मौका खुद को देना चाहिए और आप की सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमल का फूल कीचड़ में उगता है और आप का झाड़ू कीचड़ को साफ कर देगा।

इससे पहले श्री राम चौक में लगभग एक घंटा देरी से पहुंचे अरविंद केजरीवाल के साथ तिरंगा यात्रा में पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, जरनैल सिंह, आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा, जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, बलकार सिंह उपस्थित रहे। इससे पहले सुबह 11 बजे केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां स्वागत के लिए हरपाल चीमा पहुंचे।

हरपाल चीमा ने कहा कि जब केजरीवाल अमृतसर आते हैं तो नवजोत सिंह सिद्धू की टांगे कांपती हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ड्रामा करना बंद करें पंजाब में उनकी सरकार होने के बावजूद ना तो नशा कारोबारियों पर कार्रवाई हो रही है और ना ही बेअदबी करने वालों पर। टांगों में इनके अपने जान नहीं है। इनके अपने ही साथी रेत माफिया और शराब माफिया चला रहे थे वह सिद्धू खुद सारा दिन उन लोगों के साथ मीटिंग करते हैं।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब शहीदों की धरती है और शहीदों को नमन करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। पंजाब ने बहुत स्वतंत्रता सेनानी पैदा किए उनकी याद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पंजाब ने पुराना दौर देखा है, वह नहीं चाहते दोबारा ऐसा दौर आए। पंजाब के अमन, शांति चेन और भविष्य के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के दौरे पर हैं। आप प्रमुख के लगातार पंजाब के दौरे से राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। इसस पहले केजरीवाल ने करतारपुर में 8 दिसंबर को महिलाओं से गारंटी कार्ड भरवाए थे। बता दें कि केजरीवाल ने पिछले दौरों में पंजाब में आप की सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा की हुई है। वहीं आज केजरीवाल जालंधर में तिरंग यात्रा निकालेंगे।