PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

बड़ी ख़बर, पंजाब के इस जिले के रेलवे के बने क्वार्टर से बरामद हुए 4 लोगों के शव, इलाके में फैली सनसनी,

tragic incident ludhiana bodies 4 people found railway quarters in mullanpur dakha Punjab PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना जिले से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुल्लांपुर दाखा में बने रेलवे के एक क्वार्टर में 4 लोगों के शव मिले हैं / चारों की संदिग्ध हालात में मौत हुई है / चारों की शिनाख्त सुखदेव सिंह 56 साल, बेटे जगदीप सिंह 27 साल, जगदीप की पत्नी ज्योति 26 साल के तौर पर हुई है /

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 वर्षीय बच्चे भी शामिल हैं / अभी तक चारों की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है / घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं, साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है /

पुलिस को दी जानकारी के अनुसार ज्योति के भाई जसविंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन ज्योति ने रात 12 बजे उससे फोन पर बात की थी / वह कह रही थी कि बच्ची की हालत ठीक नहीं है और वह रो रही है / वह नानी से बात करना चाहती थी / रात को सभी ने एक साथ खाना खाया था और इसके बाद सोए थे / बच्ची की हालत रात को बिगड़ी थी / इसके बाद सुबह जब उनकी पड़ोसन घर गई तो घटना का पता चला /

जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी / जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की / वहीं जांच अधिकारी के अनुसार, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है / शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है / पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों पता लगाया जा सकेगा / घर में से रात को खाए हुए खाने के सैंपल लिए गए हैं, ताकि जांच करवाई जा सके /