PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन सकते हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, टॉप पर रहे दूसरे राउंड की वोटिंग में,

rishi sunak indian origin can become pm britain

PTB Big न्यूज़ लंदन : भारतीय मूल के ब्रिटिश राजनेता ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के एक कदम और करीब हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आज लंदन में कंजरवेटिव पार्टी की वोटिंग में ऋषि सुनक एक बार फिर सबसे ज्यादा वोट लेकर लगातार दूसरी बार टॉप पर रहे हैं। वहीँ, दूसरे राउंड की इस वोटिंग में ऋषि सुनक को 101 वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि अब ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में 5 उम्मीदवार रह गए हैं। गुरुवार को ब्रिटिश संसद के 358 सांसदों ने पीएम पद के 6 कैंडिडेट के लिए अपना वोट डाला। इन 6 उम्मीदवारों में ऋषि सुनक, पेन्नी मॉर्डान्ट, लिड ट्रॉस, केमी बेडेनोक, टॉम टुजैन्ट और भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन शामिल थे। आज के नतीजे के बाद भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन इस रेस से बाहर हो गई हैं।

आपको यह भी बता दें कि ऋषि सुनक के माता-पिता पंजाब के रहने वाले थे, जो विदेश में जाकर बस गए। सुनक का जन्म ब्रिटेन में ही हुआ। ऋषि ने अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से राजनीति, दर्शन और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।

राजनीति में आने से पहले ऋषि ने इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश और हेज फंड में काम किया। इसके बाद उन्होंने इन्वेस्टमेंट फर्म की भी स्थापना की। उनकी मां एक फार्मासिस्ट और राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) में काम करती हैं। सुनक के पिता ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं।

Latest News