PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आपसी झड़प के बाद सेना के जवानों में चलीं गोलियां, दो की मौत, दो घायल

bullets fired after clash between army jawans in poonch

PTB Big Crime News जम्मू : जम्मू संभाग के जिला पुंछ के सुरनकोट में एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां आपसी झड़प में चलीं गोलियों में सेना के दो जवान की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में ले जाया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जवान टेरिटोरियल बटालियन के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सुरनकोट में टेरिटोरियल बटालियन में दो जवानों में किसी बात को लेकर सुबह आपसी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि कालाकोट निवासी इबरार अहमद और मेंढर निवासी इम्तियाज अहमद के बीच विवाद हुआ।

इसके बाद हुई फायरिंग में दोनों की मौत हो गई है। इसमें दो अन्य जवान भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस को सुचित कर दिया गया है।

Latest News