PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

सीनियर एडवोकेट विनोद घई को बनाया गया पंजाब का नया एडवोकेट जनरल,

punjab haryana high court senior advocate vinod ghai new ag Advocate General

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट विनोद घई पंजाब के नए एडवोकेट जनरल (AG) होंगे। उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी या पंजाब सरकार में किसी को नहीं जानते, सरकार ने खुद उन्हें एप्रोच किया। जिसके बाद उन्होंने हामी भर दी।

उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दायर मामलों की जोरदार ढंग से पैरवी करेंगे। वह जल्द ही एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू की जगह लेंगे। जिन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब में पिछले 10 महीने में 5 एडवोकेट जनरल बदल चुके हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के CM रहते एडवोकेट अतुल नंदा AG रहे। कांग्रेस ने कैप्टन को सीएम की कुर्सी से हटा चरणजीत चन्नी को बिठा दिया।

चन्नी सरकार ने एडवोकेट एपीएस देओल को एडवोकेट जनरल बना दिया। इससे तत्कालीन पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू नाखुश हो गए। उनकी जिद पर डीएस पटवालिया को एडवोकेट जनरल बनाया गया। इसके बाद पंजाब सरकार में सरकार बदली तो एडवोकेट अनमोल रतन सिद्धू को AG बना दिया गया। अब आप सरकार में उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। एडवोकेट घई उनकी जगह लेंगे।

Latest News