PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. की 213 छात्राओं ने हासिल की इंप्लायबिलिटी स्किल्स सर्टिफिकेशनस,

213 KMVites receive Employability Skills Certification

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर छात्राओं को अंडर ग्रेजुएट स्तर पर विभिन्न विभिन्न वैल्यू ऐडेड प्रोग्राम प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत करता है। इसी श्रंखला में के.एम.वी. के प्लेसमेंट सेल के द्वारा पुणे और दिल्ली इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित पेशेवरों को आमंत्रित किया गया तथा 213 छात्राओं के नि: शुल्क रोज़गार कौशल ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक शुरू किया गया जिन्होंने इसमें रुचि दिखाई।

के.एम.वी. के द्वारा छात्राओं के लिए इस विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य उनके रोज़गार कौशल में सुधार करना था। इस दौरान छात्राओं ने ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर, पब्लिक स्पीकिंग, प्रेजेंटेशन स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन तथा पर्सनल इंटरव्यू जैसे पहलूओं को सीखा और इस ट्रेनिंग ने असल में उन्हें विभिन्न जॉब इंटरव्यूज़ को क्रैक करने में मदद की।

विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. में इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से होते हैं और इस मुकाबले के युग में अपनी छात्राओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए व्यावहारिक कौशल विकसित करने का लगातार प्रयास करती है। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को इंटर्नशिप और नौकरी करके अपने कौशल को और बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, जिससे वे अधिक से अधिक ऊंचाई हासिल कर सकें। मैडम प्रिंसिपल ने डीन, प्लेसमेंट सेल डॉ. सुमन खुराना के प्रयासों की भी सराहना की.

Latest News