PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत तय– ब्रजेश शर्मा

Unexpected victory of BJP in Lok Sabha by-election is certain Brajesh Sharma Jalandhar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी ज़िला प्रवक्ता और मंड़ल 14 प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने जलांधर लोकसभा उप चुनाव को लेकर कहा है कि इस बार चुनावों में पार्टी की अप्रत्याशित जीत तय है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह उत्साहित है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी की ध्रुवीकरण की राजनीति इस बार काम नहीं आएगी।

राज्य में आम आदमी पार्टी डूबता हुआ जहाज है जो अपने वायदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को बदलाव चाहिए इसलिए वे भाजपा के पक्ष में समर्थन करेंगे।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिये विकासशील योजनाओं को धरातल पर लागू किया है और देश में अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की विकासशील योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि जलांधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने वर्तमान केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व

महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार का बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जलांधर के लोगों से अपील की है कि भाजपा को इस बार एक बार मौका ज़रूर दे ताकि जलांधर भी भारत मे विकास के पैमाने पर रोल मॉडल बन सके।

Latest News

Latest News