PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से होकर गुजरेगी रेलवे की नई लाइन, जालंधर से लेकर जम्मू तक जमीन एक्वायर करने के लिए सर्वे हुआ शुरू,

punjab-new-railway-line-will-pass-through-punjab-survey-for-land-acquisition-areas-has-started

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जम्मू तक मौजूदा रेलवे लाइनों पर यातायात का बोझ कम करने और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए दिल्ली से जम्मू तक नई रेलवे लाइन बिछाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। नई रेल लाइन के लिए सर्वे का काम भी शुरू हो गया है। रेलवे के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से अंबाला तक दो रेलवे लाइन और अंबाला से जम्मू तक एक लाइन बिछाई जाएगी।

.

.

हालांकि रेलवे ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। नई दिल्ली-जम्मू एक व्यस्त यात्रा मार्ग है। नई दिल्ली से अंबाला तक प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रेनें चलती हैं, जबकि अंबाला से जम्मू तक प्रतिदिन 20 से अधिक ट्रेनें चलती हैं। माना जा रहा है कि नई रेलवे लाइन पुरानी रेलवे लाइनों के करीब ही बिछाई जाएगी ताकि ट्रेनों के संचालन में कोई व्यवधान न

.

.

हो और यात्री मौजूदा रेलवे स्टेशनों से चढ़ और उतर सकें। फिलहाल इस लाइन पर रेल यातायात बढ़ने के कारण यात्री ट्रेनों की गति पर असर पड़ रहा है। ट्रेनों को रास्ते में रोकना पड़ा है और अन्य ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा है। नई दिल्ली से जम्मू तक प्रस्तावित रेलवे लाइन के सर्वेक्षण की निगरानी का काम तीन रेलवे डिवीजनों को सौंपा गया है। यह सर्वे एक निजी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।

.

.

दिल्ली डिवीजन को दिल्ली से अंबाला तक 200 किलोमीटर रेल सेक्शन, अंबाला डिवीजन को अंबाला कैंट से जालंधर तक 200 किलोमीटर रेल सेक्शन और फिरोजपुर डिवीजन को जालंधर से जम्मू सेक्शन की जिम्मेदारी दी गई है। अब देखना यह होगा की रेलवे की सर्वे रिपोर्ट के बाद अगर लोगों की जमींन एक्वायर की जाती है तो इससे लोगों को आने वाले समय में किन परेशानियों से होकर गुजरना पड़ेगा।

.