Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
aca jda flags off cycle rally to make people aware about the importance of right to vote appeals people to participate enthusiastically in the polls jalandhar

अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर विकास प्राधिकरण ने वोट के अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली को किया रवाना,

लोगों को पूरे उत्साह के साथ चुनाव में भाग लेने की अपील की,

PTB City न्यूज़ जालंधर : अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जालंधर विकास प्राधिकरण-कम-ई.आर.ओ. विधानसभा क्षेत्र 36-जालंधर उत्तरी अनुपम कलेर ने आज शिव ज्योति पब्लिक स्कूल से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया / अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने कहा कि छात्र विशेषकर युवा अपने मताधिकार के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं /

.

.

.

उन्होंने कहा कि साइकिल रैलियों के माध्यम से मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों का एक हिस्सा है / उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह की गतिविधियों से लोगों को खासकर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता के रूप में खुद को पंजीकृत करने और अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने में मदद मिलेगी /

.

.

श्रीमती कलेर ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था का सक्रिय हिस्सा बनने के लिए जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी / उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और यहां 18 साल के उपर के लोगों की बड़ी आबादी है, इसलिए समय आ गया है कि नए और प्रगतिशील भारत के निर्माण के लिए अधिक से अधिक युवाओं को बतौर मतदाता पंजीकृत किया जाए / उन्होंने कहा कि इसके लिए बुनियादी जरूरत यह है कि युवा ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आएं और खुद को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराएं /

.

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें