PTB City न्यूज़ चंडीगढ़ (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के नए एडवोकेट जनरल के रूप में चुने गए विनोद घई ने अपना पदभार संभाल लिया है। अब से वह पंजाब के नए एजी बन गए हैं। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा आज जारी नोटिफिकेशन के बाद उन्होंने कार्यभार संभाला है।
इस संबंध में सरकार ने उनकी नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था। आपको यह भी बता दें कि अनमोल रतन सिद्धू के एजी पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह सीनियर एडवोकेट विनोद घई को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल बनाया गया था।
हालांकि उनकी नियुक्ति के दौरान कईं नाम भी चर्चा में थे लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए कहा था कि विनोद घई ही पंजाब के नए एजी होंगे।








































