.
airtel new tariffs vs old terrifs know how much extra you will pay what benefits will get
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मल्टीमीडिया : Airtel के अलावा Vodafone ने भी अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है / इसके बाद जहां यूजर को अब तक जो रिचार्ज करवाता था उसके लिए ज्यादा पैसे देने होंगे वहीं उसे अब दूसरे नेटवर्क पर कॉल का खर्च भी वहन करना होगा क्योंकि इन टेलीकॉम कंपनियों ने भी हर नेटवर्क पर मिलने वाली फ्री कॉलिंग की सुविधा वापस ले ली है, हालांकि, इन टेलीकॉम कंपनियों ने जो नए प्लान्स पेश किए हैं /
..
वो महंगे होने के साथ ही पहले से कुछ ज्यादा फायदे और वैलेडिटी ऑफर कर रहे हैं / इसके बाद यूजर्स को ज्यादा पैसे देकर इन रिचार्ज को करवाना कितना भारी पड़ता है यह देखना होगा / हम आपको बताने जा रहे हैं Airtel के पुराने और नए प्लान्स में कितना अंतर आया है / पहले के मुकाबले अब आपको कितना पैसा ज्यादा खर्च करना होगा वहीं उसे इसके बदले क्या फायदे मिलने वाले हैं / शुरुआत करते हैं 19 रुपए वाले प्लान से /
..
एयरटेल की तरफ से यह पहला प्लान है जिसकी कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है / इसमें यूजर को पहले अनलिमिटेड कॉलिंग और 150 MB डेटा मिलता था। इसके अलावा अब इसमें यूजर को 100 sms भी मिलेंगे / इसकी वैलेडिटी 2 दिन है / पहले 35 रुपए का प्लान एयरटेल यूजर्स के लिए अपने फोन पर इनकमिंग जारी रखने का सबसे छोटा रिचार्ज था / इसके अलावा इस पर 26.66 रुपए के बैलेंस के अलावा 28 दिन की वैलेडिटी मिलती थी /
..
अब इस रिचार्ज के लिए यूजर को 49 रुपए देने होंगे जिसमें उसे 38 रुपए का बैलेंस और 100 MB का डेटा भी मिलने लगेगा / पहले जो रिचार्ज 65 रुपए का होता था उस पर यूजर को अब 14 रुपए ज्यादा देते हुए 79 रुपए खर्च करने होंगे / इस रिचार्ज पर पहले सिलेक्टेड यूजर्स को 130 रुपए का टॉकटाइम मिलता था और 28 दिन की वैलेडिटी मिलती थी लेकिन अब इसकी बजाय उसे 63.95 रुपए का बैलेंस, 200 MB डेटा और 28 दिन की वैलेडिटी दी जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
airtel new tariffs vs old terrifs know how much extra you will pay what benefits will get































