PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के अपमानजनक व्यवहार के बाद वाईस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद पंजाब सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। वहीं, पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग डॉ. राज बहादुर से मिलने पहुंचे।
इस दौरान डॉ राज बहादुर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मंत्री के इस व्यवहार के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनसे माफी मांगी / डॉ राज बहादुर ने कहा कि उनके करीब 40 वर्षों का सेवाकाल हो चूका है और 13 बड़े अस्पतालों में काम किया है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है। जब मंत्री आए तब मेडिकल सुपरीडेंट की ड्यूटी थी।
मुझे बहुत दुख हुआ, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। अस्पताल के लिए कुछ भी खरीदने में 9 महीने का समय लगता है। आपको यह भी बता दें कि बीते दिन सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वह एक वार्ड में अपनी टीम के साथ पहुंचे जहां पर एक बैड पर फटा-पुराना गद्दा बिछा था, जिसे देखने के बाद मंत्री द्वारा वाइस चांसलर से उस गद्दे पर लेटने को कहा।
इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं मैडीकल कालेज अस्पताल के दौरे के दौरान कई बार मंत्री अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं से नाराज दिखाई दिए। इस दौरान मंत्री ने काऊंटर के अंदर जाकर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए डॉक्टर्स, स्टाफ, दवा आदि की पूरी-पूरी उपलब्धता करवाई जा रही है।








































