PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, स्टाफ ने किया स्वागत, छात्रों के चेहरे पर मुस्कान,

beginning of the new academic session in St. Soldier Schools Jalandhar

PTB News शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्युशनस की सभी 35 स्कूल ब्राचों में आज नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत स्कूल पहुंचे छात्रों के स्वागत से की गई। सभी ब्रांचों में छात्रों के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई। स्कूल आंगन में प्रवेश करते ही समूह स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यार्थियों के चेहरों पर भी नई कक्षाओं में प्रमोट होने की खुशी झलक रही थी।

छात्रों का स्वागत करने के लिए खास तौर से तैयारियां की गई, जिसमें छात्रों के स्वागत के लिए फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से स्वागती गेट बनाए गए और कक्षाओं को सजाया गया। स्कूल स्टाफ की ओर से स्कूल पहुंचे छात्रों का स्वागत फूलों की वर्षा और तिलक लगाकर किया गया साथ ही उन्हें टॉफियां-चॉकलेट भी दी गई। पहला दिन होने के कारण बहुत सारे विद्यार्थियों को उनके अभिभावक स्कूल छोड़ने पहुंचे।

छात्रों को विभिन्न प्रकार के गेम्स और फन एक्टिविटी भी करवाई गई। इस अवसर पर वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में स्कूलों के समूह स्टाफ और छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र की बधाई दी। स्टाफ सदस्यों को छात्रों की हर समस्या के समाधान के लिए दिशा-निर्देश देते उन्होंने समूह छात्रों को मन लगाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप हर उस विद्यार्थी के साथ है जो पढ़ लिख कर कुछ बनना चाहता है।

Latest News