PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कांग्रेस को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी

big blow to congress former president pranab mukherjee son abhijit mukherjee joine tmc

big blow to congress former president pranab mukherjee son abhijit mukherjee joine tmc

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ कोलकाता : दिवंगत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे और पूर्व कांग्रेसी सांसद अभिजीत मुखर्जी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं / तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर टीएमसी के सांसद और लोकसभा में टीएमसी के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय और टीएमसी के प्रदेश महासचिव और मंत्री पार्थ चटर्जी उपस्थित थे /

.

.

टीएमसी जॉइन करने के बाद अभिजीत मुखर्जी ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की / उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह हालिया विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि भविष्य में वह दूसरी पार्टियों के समर्थन से पूरे देश में ऐसा कर पाएंगी / अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि प्राथमिक सदस्यता के अलावा मुझे कांग्रेस पार्टी के किसी समूह में शामिल नहीं किया और न ही कोई पद दिया गया / इसलिए मैं एक सैनिक के रूप में टीएमसी में शामिल हुआ हूं / मैं पार्टी के निर्देशों के अनुसार काम करूंगा / अखंडता और धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने के लिए काम करूंगा /

.

.

बताया जा रहा है कि टीएमसी उनको जंगीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है / मुखर्जी 2019 में जंगीपुर सीट से लोकसभा चुनाव हार चुके हैं / जंगीपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व वाले पार्टी नेतृत्व की आलोचना की थी क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका था / कांग्रेस, जो पिछली विधानसभा में मुख्य विपक्ष की भूमिका में थी, ने इस बार विधानसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के साथ चुनावी गठबंधन किया था लेकिन 292 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल करने में विफल रही थी /

.

.

अभिजीत मुखर्जी के टीएमसी में शामिल होने के काफी समय से अटकलें चल रही थी / उन्होंने 9 जून को पूर्व एमपी अभिजीत मुखर्जी ने तृणमूल जिलाध्यक्ष और जंगीपुर सांसद समेत कई नेताओं के साथ अपने जंगीपुर स्थित आवास पर मुलाकात की थी / उस बैठक में तृणमूल सांसद खलीलुर रहमान, तृणमूल जिलाध्यक्ष अबू ताहिर, विधायक इमानी विश्वास, दो मंत्री अखरुज्जमां और सबीना यास्मीन समेत अन्य लोग शामिल थे / हाल में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कृष्णनगर उत्तर से बीजेपी के विधायक मुकुल रॉय और उनके पुत्र शुभ्रांशु रॉय के टीएमसी में घर वापसी हुई थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

big blow to congress former president pranab mukherjee son abhijit mukherjee joine tmc