PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई। एक बार फिर से दिल्ली की सड़कों पर नाबालिग के साथ चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरे मामले में पीड़िता का आरोप है कि तीन युवकों उसे वसंत विहार से अगवा कर दिल्ली में घूमते रहे और फिर ग़ाज़ियाबाद ले गए, जहां कार में मौजूद दो युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया
इतना ही नहीं आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी शूट किया, जबकि एक युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता ने बताया कि 6 जुलाई को वो अपनी सहेली के घर मोतीबाग गई थी जहां से वह रात में तो लौटी तो वसंत विहार मार्किट के पास से दो युवक उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गए और इसके बाद तीसरा लड़का अपनी वैगनआर कार लेकर आया, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया।
आरोप है कि तीनों ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और फिर उन्होंने बलात्कार किया। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इस केस में 23, 25 और 35 साल के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़के पीड़िता के घर के पास ही रहते हैं।








































