PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब से बड़ी खबर, गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की साथी ने ही सीने में मारी करीब चार गोलियां, दूसरे को कुचला गाड़ी से,

Big News gangster kulbeer naruaana killed in bhatinda of punjab

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा के गांव नरुआना में रहने वाले गैंगस्टर कुलबीर नरुआना की बुधवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई / मृतक के साथी मन्ना निवासी तलवंडी साबो ने गैंगस्टर को उसी की गाड़ी में चार गोलियां मारी / इसके बाद आरोपी ने कुलबीर के एक साथी चमकौर सिंह को गाड़ी तले कुचल कर मौत के घाट उतार दिया / घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी फरार हो रहा था तो कुलबीर के अन्य साथियों ने उस पर फायरिंग की /

.

.

आरोपी को एक गोली लगी लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया, हालांकि पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही आरोपी को जख्मी हालत में गिरफ्तार कर लिया / जानकारी के अनुसार गैंगस्टर कुलबीर नरुआना बुधवार सुबह अपने साथी मन्ना के साथ था / मन्ना ने चाय पीने की इच्छा जाहिर की /

.

.

इस पर नरुआना ने अपने एक साथी को चाय लेने घर के अंदर भेज दिया और खुद मन्ना के साथ अपनी गाड़ी में बैठ गया / जैसे ही कुलबीर ने गाड़ी के दरवाजे बंद किए तो मन्ना ने एक-एक कर चार गोलियां उसके सीने में उतार दी / कुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई / गोलियों की अवाज सुनकर कुलबीर का दूसरा साथी चमकौर सिंह आगे आया तो आरोपी ने पहले उसके पैर पर गोली मारी और फिर उसे गाड़ी के नीचे कुचल डाला /

.

घटना को अंजाम देने के बाद जब आरोपी फरार हो रहा था तो कुलबीर के साथियों ने उस पर फायरिंग की / एक गोली आरोपी को लगी लेकिन आरोपी जख्मी हालत में फरार होने हो गया / घटना का पता चलते ही पुलिस ने आरोपी को कुछ ही समय में जख्मी हालत में धर दबोचा / गैंगस्टर कुलबीर नरुआना अपराध की दुनिया को छोड़ धीरे धीरे मुख्य धारा में लौट रहा था, पिछले कुछ साल से कुलबीर नरुआना अपने गांव एवं आस पास के गांव की गरीब लड़कियों की शादी करवाकर समाज सेवा करने में जुटा हुआ था /

.

कुलबीर पर कुछ दिन पहले भी जानलेवा हमला हुआ था / 21 जून को कुलबीर नरुआना अपने साथियों समेत बाईपास से गुजर रहा था तो एक गाड़ी सवार युवकों ने उस पर लगातार 10 फायर किए थे / कुलबीर की गाड़ी बुलेटप्रूफ थी, जिस कारण उसे और उसके साथियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें