Collector Ghanshyam Thori ORDERS REGISTRATION OF FIR AGAINST LAB FOR OVERCHARGING IN RTPCR TESTS ASKS COMMISSIONERATE POLICE TO LODGE AFTER SCRIBE CONDUCTS STING OPERATION Jalandhar
डॉ. लाल पैथ लैब (दोआबा चौक), डॉ. आशा पैथ लैब (दोआबा चौक), मैटरोपोलिस लैब और जौहल अस्पताल (रामा मंडी) का हुआ स्टिंग आपरेशन, सबूत सहायक कमिश्नर के पास किये गए पेश,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : आर.टी.पी.सी.आर. टैस्टों के लिए अधिक पैसे वसूलने पर सख़्त कार्यवाही करते हुए ज़िला प्रशासन की तरफ से स्थानीय पुलिस अथारिटी को इस लैब ख़िलाफ़ किए गए स्टिंग आपरेशन के बाद फिर दर्ज करने के लिए कहा गया है / इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए जिलाधीश घनश्याम थोरी ने बताया कि एक न्यूज वैबसाईट के पत्रकार की तरफ से शिकायत मिली थी कि कमल अस्पताल दोआबा चौक की गुप्ता लैब की तरफ से आरटीपीसीआर टैस्ट के 1500 रुपए वसूल किये गए है, जबकि सरकार की तरफ से इस टैस्ट के लिए 450 रुपए रेट निर्धारित किये गए है /
. .शिकायतकर्ता की तरफ से सबूत के तौर पर लैब की तरफ से इस टैस्ट के लिए वसूल किये गए पैसों की रसीद भी पेश की गई, जिस पर जिलाधीश ने बताया कि इस संबंधित प्राथमिक जांच सहायक कमिश्नर (शिकायतें) रणदीप सिंह गिल की तरफ से की गई, जिसमें लैब ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप पहली नज़र में सही पाए गए / जिलाधीश ने बताया कि स्थानीय पुलिस अथारिटी को इंडियन पीनल कोड, ऐपीडैमिक डिसीज़ एक्ट और डिज़ास्टर मैनेजमेंट एक्ट की सम्बन्धित धाराओं पर FIR करने के लिए कहा गया है /
.आपको यह भी बता दें कि न्यूज़ वेबसाईट के पत्रकारों की तरफ से सांझे तौर पर तीन से ज़्यादा लैबों और अस्पतालों जिनमें डॉ. लाल पैथ लैब (दोआबा चौक), डॉ. आशा पैथ लैब (दोआबा चौक), मैटरोपोलिस लैब और जौहल अस्पताल (रामा मंडी) शामिल है, का स्टिंग आपरेशन किया गया है, जिस संबंधी आडियो, वीडियो सबूत सहायक कमिश्नर (शिकायतें) के पास पेश किये गए है / यह दोनों नकली मरीज़ बन कर लैब में गए और सारी स्थिति को रिकार्ड किया, जिसमें उनको निर्धारित रेट से अधिक पैसे जमा करवाने के लिए कहा गया /
.
.इस पर ज़िला प्रशासन की तरफ से सहायक कमिश्नर (शिकायतें) के द्वारा इस लैब और अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया / इसके इलावा डिप्टी कमिश्नर की तरफ से सबंधित आधिकारियों को सभी मामलों की जांच करने और यदि आरोप सही साबित होते है तो FIR दर्ज करने के लिए कहा गया / जिलाधीश ने महामारी की इस मुश्किल घड़ी में बढिया मैडीकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए /
.ज़िला निवासियों को इस प्रकार के मामले ज़िला प्रशासन के ध्यान में वटसएप नंबर 98889 -81881 और 95017 -99068 के द्वारा सबूतों सहित लाने की अपील की / उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोपियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी / जिलाधीश ने पत्रकारों की तरफ से इस प्रकार की कमिया और अधिक पैसे वसूलने को उजागर करने के लिए किये गए प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयत्नों के साथ न सिर्फ़ बेनियमियों का खुलासा होता है, बल्कि इसके व्यवस्था में और पारदर्शिता आती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Collector Ghanshyam Thori ORDERS REGISTRATION OF FIR AGAINST LAB FOR OVERCHARGING IN RTPCR TESTS ASKS COMMISSIONERATE POLICE TO LODGE AFTER SCRIBE CONDUCTS STING OPERATION Jalandhar































