corona explosion in amritsar 19 new cases created panic Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज एक साथ 19 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया / अनलॉक 1.0 में अमृतसर जिले के कोरोना पॉसिटिव मरीजों की गिनती बढ़ने से हालत भयंकर होने लग गई है /
.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक मरीजों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है वहीं 8 मरीजों की मौत हो गई है / इसके अलावा 327 मरीज डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 105 मरीज अभी भी अस्पतालों में उपचारधीन है /
गुरु नानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 58 वर्षीय व्यक्ति की हालत नाजुक होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है तथा 2 मरीजों को सांस की दिक्कत के चलते ऑक्सीजन लगाई गई है / अनलॉक में अमृतसर जिले के हालत भयंकर होते जा रहे है / हर दिन कोरोना वायरस तेज रफ़्तार से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है /
.स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जो मरीज आज मिले है उनमें जज नगर लाहोरी गेट, चांद एवेन्यू, बॉम्बे वाला खूब, कटड़ा कटड़ा बगिया गुलमोहर, एवेन्यू प्रीत नगर, करमपुरा, गुरु रामदास, नगर वृंदावन एनक्लेव इत्यादि इलाके शामिल है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona explosion in amritsar 19 new cases created panic Punjab




































