PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

भारत में जल्द दस्तक दे सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर तक देश में 6 और कोविड टीके होंगे उपलब्ध

corona third wave may knock in india soon 6 more covid vaccines will be available in the country by september delhi

corona third wave may knock in india soon 6 more covid vaccines will be available in the country by september delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : उम्मीद की जाती है कि देश सितंबर तक कोरोना महामारी की तीसरी लहर का सामना करेगा, वहीं टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र कुमार अरोड़ा ने कहा है कि तब तक भारत कम से कम छह और टीके उपलब्ध होने की उम्मीद कर सकता है / छह टीकों में से जायडस-कैडिला (Zydus-Cadilla) की तरफ से दुनिया की पहली डीएनए-प्लास्मिड वैक्सीन है, जो भारत में बनी है. स्वास्थ्य मंत्रालय को जुलाई तक 30-35 करोड़ खुराक की खरीद की उम्मीद है, ताकि एक करोड़ लोगों को एक दिन में टीका लगाया जा सके /

.

.

मीडिया को जारी एक बयान में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के इंडियन साइंस चैनल के एक इंटरव्यू में एनटीएजीआई के कोविड -19 वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र कुमार अरोड़ा ने कहा कि टेस्ट काफी उत्साहजनक हैं, साथ ही कहा कि हमें उम्मीद है कि वो सितंबर तक उपलब्ध हो जाएंगे. जायडस की वैक्सीन के साथ-साथ देश बायोलॉजिकल ई के प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन की भी उम्मीद कर रहा है /

.

एनटीएजीआई के मुताबिक बायोलॉजिकल ई के मेड-इन-इंडिया टीके में कोरोना के खिलाफ 90 प्रतिशत प्रभावकारिता होने की उम्मीद है और ये महामारी के खिलाफ लड़ाई में गेम-चेंजर साबित हो सकता है / कॉर्बेवैक्स नाम की वैक्सीन नोवावैक्स वैक्सीन के बराबर है, जो 90 फीसदी से अधिक प्रभावी है, जिसमें SARS-CoV-2 वेरिएंट भी शामिल है. इस बीच पुणे स्थित जेनोवा द्वारा सिएटल स्थित HDT बायोटेक कॉरपोरेशन के सहयोग से निर्मित भारत की पहली mRNA वैक्सीन HGCO19 जेनेटिक कोड के बिट्स का उपयोग करके इम्यून रिस्पॉन्स का कारण बनता है /

.

.

इसे 2-80 डिग्री सेल्सियस के तापमान में स्टोर किया जा सकता है / ये सितंबर तक मिलने की उम्मीद है. अन्य दो टीको में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की नोवावैक्स (जिसे भारत में कोवोवैक्स के रूप में जाना जाता है) और जॉनसन एंड जॉनसन है, जिन्हें अभी अप्रूव किया जाना बाकी है / डॉ अरोड़ा ने कहा कि जुलाई के तीसरे हफ्ते तक भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की उत्पादन क्षमता में ज्यादा बढ़ोतरी की जाएगी / उन्होंने कहा कि अगस्त तक हम एक महीने में 30-35 करोड़ खुराक की खरीद की उम्मीद करते हैं /

.

इससे हम एक करोड़ लोगों को एक दिन में टीकाकरण करने में सक्षम होंगे / नए टीकों की प्रभावकारिता पर उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी की संभावना बहुत कम है और टीकाकरण के बाद मौत ना के बराबर है साथ ही कहा कि भारत में उपलब्ध टीके वायरस के प्रसार को कम करने में सक्षम हैं / उन्होंने कहा कि अगर 60-70 फीसदी लोगों को टीका लगाया जाता है, तो वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

corona third wave may knock in india soon 6 more covid vaccines will be available in the country by september delhi