PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

DAV यूनिवर्सिटी जालंधर में टीचिंग एजुकेशन में शारीरिक शिक्षा और योग विज्ञान के एकीकरण संबंधी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित,

DAV University Jalandhar organized International Conference on Integration of Physical Education and Yogic Sciences in Teacher Education

DAV University Jalandhar organized International Conference on Integration of Physical Education and Yogic Sciences in Teacher Education

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा टीचिंग एजुकेशन में शारीरिक शिक्षा और योग विज्ञान के एकीकरण के लिए अभिनव शैक्षणिक दृष्टिकोण विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया / सम्मेलन की शुरूआत डीएवी गान से की गई / शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. सी.पी. सिंह ने सभी प्रख्यात वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत किया / उपरांत डीन अकादमिक डॉ. आर.के. सेठ ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और सम्मेलन में सभी वक्ताओं और मेहमानों का स्वागत किया / डीएवी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ के.एन. कौल ने सभी को संबोधन कर सम्मेलन के बारे में बताया /

.

डीएवी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि ने सम्मेलन के लिए संबंधित विभागों को शुभकामनाएं देते कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन से सभी को लाभ मिलता है / उपरांत शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी संयोजक डॉ. यशबीर सिंह ने सभी पहलुओं से सम्मेलन का परिचय दिया और अंग्रेजी विभाग के मुखी डॉ. नकुल कुंद्रा को माननीय यूनिवर्सिटी चांसलर का संदेश पढ़ने के लिए आमंत्रित किया /

.

अपने संदेश में यूनिवर्सिटी चांसलर पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी ने सभी विख्यात वक्ताओं और रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया और इस सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आयोजकों को आशीर्वाद दिया / सम्मेलन में डॉ. ए.के. उप्पल (पूर्व कुलपति जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर) को पहले सत्र के लिए आमंत्रित किया गया / तकनीकी सत्र 1 में प्रत्येक समूह में 6-7 शोध पत्रों के साथ तीन समूहों को रखा गया था /

.

इसके अलावा पद्म श्री, श्री भारत भूषण जी (भारतीय योग गुरु) द्वारा एक सत्र आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों को योग और जीवन के उपक्रमों के बारे में जानकारी दी गई / उसके बाद तकनीकी सत्र 2 आयोजित किया गया जिसमें 2 समूहों को प्रत्येक समूह में 6-7 शोध पत्रों के साथ रखा गया था / अगले सत्र में हेमेंद्र पूसा (सलाहकार पेशेवर सामाजिक कार्यकर्ता और विशेष शिक्षक, यूएसए) ने प्रतिभागियों को संबोधित किया /

.

पहले दिन तकनीकी सत्र में डॉ. रश्मि विज प्रिंसिपल, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर, डॉ विवेक कोहली प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन अंबाला, श्री पुष्कर वोहरा, संयुक्त सचिव अकादमिक सीबीएसई, डॉ अमृता प्रीतम, एसोसिएट प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, खालसा कॉलेज यमुनानगर, डॉ अशोक कुमार शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर सीडीएलयू सिरसा अध्यक्ष ने मुख्य रूप से भाग लिया /

.

सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले सत्र को डॉ राकेश तोमर (शारीरिक शिक्षा विभाग, किंग फहद पेट्रोलियम और खनिज विश्वविद्यालय, सऊदी अरब) ने संबोधित किया, जिन्होंने खेल और पोषण के ज्ञान से सबको अवगत कराया / उसके बाद, तकनीकी सत्र 3 आयोजित किया गया जिसमें प्रत्येक समूह में 6-7 पेपर के साथ तीन समूहों को स्लॉट किया गया /

.

सम्मेलन में डॉ. ईश्वर भारद्वाज (डीन, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार) ने अपने ज्ञान के शब्दों से हमें प्रभावित किया / डॉ. अरविंद मलिक (प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) ने महत्वपूर्ण जानकारी दी / तकनीकी सत्र 4 आयोजित किया गया जिसमें 3 समूहों को प्रत्येक समूह में 6-7 पेपर के साथ रखा गया था / इसके अलावा समापन समारोह का संचालन डॉ. रजनीश शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यशबीर सिंह ने किया /

.

दूसरे दिन तकनीकी सत्र में लेफ्टिनेंट जनरल जगबीर सिंह चीमा, कुलपति, महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, श्री मनोज कुमार सिन्हा, एआरओ डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-बी, डॉ केसी श्रीवास्तव, एआरओ डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-सी, डॉ. यजुवेंद्र सिंह राजपूत, एसोसिएट प्रोफेसर, एलएनआईपीई ग्वालियर, डॉ. बेनू गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर एचओडी, शारीरिक शिक्षा किरोड़ीमल कॉलेज अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

DAV University Jalandhar organized International Conference on Integration of Physical Education and Yogic Sciences in Teacher Education