PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईओटी के अनुप्रयोग पर वेबिनार आयोजित,

DAV University Jalandhar organized webinar on “Applications of IOTs in Mechanical Engineering

DAV University Jalandhar organized webinar on “Applications of IOTs in Mechanical Engineering

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईओटी के अनुप्रयोग विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया / वेबिनार में डॉ. कपिल कुमार गोयल, सहायक प्रोफेसर, डिपार्टमेंट आफ प्रोडक्षन एंड इंजीनियरिंग, एनआईटी जालंधर मुख्य वक्ता थे / वेबिनार की शुरुआत गायत्री मंत्र के जाप से हुई /

.

.

डीएवी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि ने प्रतिभागियों और आयोजकों को आशीर्वाद दिया / उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट के विकास के लिए ऐसे सेमिनार व वेबिनार होते रहने चाहिए ताकि सभी नई तकनीक व जानकारियों से अवगत रहे / यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. के.एन. कौल ने नई तकनीक संबंधी विषय पर वेबिनार करवाने के लिए आयोजकों को बधाई दी /

.

.

डीएवी यूनिवर्सिटी डीन अकादमिक डॉ. आर.के. सेठ ने मुख्य वक्ता डॉ. कपिल कुमार गोयल का परिचय कराया और छात्रों को आशीर्वाद दिया / इससे पहले, विपन बंसल, सहायक प्रोफेसर और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के मुखी ने वेबिनार के संचालन के महत्व पर प्रकाश डाला /

.

डॉ कपिल गोयल ने अपने संबोधन में वर्तमान विनिर्माण परिदृश्य में इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग के महत्व पर जोर दिया / उन्होंने कहा कि बाजार की मांग को पूरा करने के लिए छात्रों को इन प्रौद्योगिकियों में सक्षम होना होगा / वेबिनार में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न विषयों के छात्र और फैकल्टी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षाविद शामिल थे /

.

.

सहायक प्रोफेसर वेद राज खुल्लर और सुमित नज्जर द्वारा कार्यक्रम का अच्छी तरह से संचालन किया गया / डॉ. एम.पी. गर्ग, एसोसिएट प्रोफेसर ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि, रजिस्ट्रार डॉ. के.एन. कौल डीन अकादमिक डॉ. आर.के. सेठ को शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन में उनकी निरंतर प्रेरणा और समर्थन के लिए धन्यवाद किया /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

DAV University Jalandhar organized webinar on “Applications of IOTs in Mechanical Engineering