आगे भी नए जोश और उत्साह से लोगों की सेवा करते रहने का दिया न्योता,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश घनश्याम थोरी ने बुद्धवार को कोविड -19 महामारी दौरान शानदार प्रर्दशन करने पर डाटा सैल के 88 कर्मचारियों को सम्मानित किया / इन कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिले में कोविड -19 प्रबंधन दौरान निभाई सेवाओं की प्रशंसा की /
. . .उन्होनें आगे कहा कि चाहे काटैक्ट ट्रेसिंग, सैंपलिंग, टीकाकरण या कोई अन्य कार्य हो, महामारी दौरान प्रत्येक कर्मचारी फ्रंट फुट पर रहा है / उन्होंने आगे कहा कि इन फ्रंट लाईन योद्धाओं के ठोस प्रयत्नों से ज़िला दूसरी लहर पर काबू पाने में कामयाब रहा / जिलाधीश ने उनको नए जोश और उत्साह के साथ अपनी डियूटी निपुणता से निभाते रहने का न्योता दिया /
.
.उन्होनें कहा कि इन टीम सदस्यों की तरफ से दिखाई बेमिसाल भावना और दृढ़ता दूसरों के लिए एक उदाहरण है / उन्होनें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी मानवता की सेवा को यकीनी बनाने के लिए बढिया प्रर्दशन करते रहेगें / जिलाधीश ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में और अधिकारियों / कर्मचारियों का भी सम्मान किया जाएगा / सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने जिलाधीश घनश्याम थोरी का कोविड -19 महामारी दौरान हर कर्मचारी को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित करने के लिए धन्यवाद किया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































