PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

विधायक हैनरी को लक्ष्मीपुरा में बजुर्गो ने दिया आशीर्वाद और कहा इस बार उन्हें मंत्री बनाएंगे,

Elders blessed MLA Henry Laxmipura minister Area residents and Shiva devotees honored Henry presenting trident Jalandhar

इलाका निवासियों और शिव भक्तों ने हैनरी को त्रिशूल भेंट कर किया सम्मानित,

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हल्का उत्तरी के विधायक व् कांग्रेस के उम्मीदवार जूनियर अवतार हैनरी को वार्ड नंबर 60 के लक्ष्मीपुरा की जनता ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर हैनरी ने इलाके के बजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान समूह इलाका निवासियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए बावा हैनरी ने कहा कि नार्थ हलके की जनता का प्यार ही मेरा विश्वास है और जनता के भरपूर सहयोग से ही नार्थ हल्का प्रगति की और अग्रसर है। उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्र के जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहना और उनकी सेवा के साथ क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्रथामिकता है।

उन्होंने बताया की आज जनता के आशीर्वाद से ही उत्तरी हल्के में चहुंमुखी विकास हो रहा है और जो भी विकास कार्य होंगे वो भी जनता की सहमति द्वारा ही किए जाएंगे। इलाका निवासियों और शिव भक्तों ने हैनरी को त्रिशूल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद अवतार सिंह, अरुण कपूर, बंटी, राम बांसल, जतिंदर, विक्की कौशल, अजय आनंद, मनोज आनंद, मुकेश और पियूष आदि भारी संख्या में मौजूद थे।