.
Fashion show organized by St. Soldier
छात्रा शल्लू और पूजा चुनी सर्वश्रेष्ठ मॉडल,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग की ओर से ‘फैशन शो कम प्रदर्शनी-2020’ का आयोजन किया / इस अवसर पर एमडी श्री मनहर अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई /
.शो के दौरान छात्रों ने विभिन्न विषयों और विचारों को चुनकर कई पोशाकें तैयार की / इस दौरान छात्रों के लिए अलग-अलग चार राउंड रखे गए थे, जिनमें डेनिम राउंड, साड़ी राउंड, कपल राउंड तथा स्कर्ट राउंड शामिल थे /
.इस मौके पर फैशन विभाग की ओर से डिजाइन की गई पोशाकों का विभाग के छात्रों द्वारा भी प्रदर्शन किया / इस दौरान छात्रों की ओर से डेनिम जींस से बनाए कपड़ों का भी प्रदर्शन किया / साड़ी राउंड में छात्रों की ओर से बॉलीवुड के युग और स्कर्ट राउंड में पहिनावे में शरीर के सहज होने के विषय को दर्शाया गया /
.शो के अंत में पुरस्कार वितरण के दौरान शल्लू और पूजा को सर्वश्रेष्ठ मॉडल के लिए पुरस्कार के लिए चुना गया / इसके इलावा सिमरनजीत को सुश्री एलिगेंट का खिताब मिला, आशिमा सुश्री चार्मिंग बनीं, विशाल ने बेस्ट आउटफिट का खिताब जीता और बेस्ट डिज़ाइनर का पुरस्कार सुरभि और मंजर को मिला /
.इस अवसर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि ऐसे मुकाबले छात्रों में आत्म विश्वास पैदा करते है / उन्होंने छात्रों को ऐसे प्रतियोगितायों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Fashion show organized by St. Soldier






































