.
First Air Pilot becomes Hindu of Pakistani Air Force Social media is getting praised
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान की वायु सेना के इतिहास में पहली बार एक हिंदू पायलट का चयन हुआ है / इस हिंदू युवक का नाम राहुल देव है और वह पाकिस्तानी एयर फोर्स में जनरल ड्यूटी पायलट का पद संभालेंगे /
..
राहुल देव बने पाकिस्तानी एयर फोर्स के पहले हिंदू पायलट, सोशल मीडिया में छाए पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, राहुल देव सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थारपरकर से आते हैं / थारपरकर में हिंदू समुदाय के लोग बड़ी तादाद में रहते हैं /
.सभी पाकिस्तान हिंदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल देव के पाकिस्तानी वायु सेना में पायलट के पद पर चयन होने को लेकर खुशी जताई / उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोग पाकिस्तानी आर्मी और सिविल सर्विसेज में पहले से ही सेवा दे रहे हैं /
.पाकिस्तान में कई डॉक्टर्स भी हिंदू समुदाय से हैं / उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती है तो आने वाले दिनों में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे / सोशल मीडिया पर भी राहुल देव की खूब चर्चा और प्रशंसा हो रही है / सिंध प्रांत के एक पिछड़े इलाके से होने के बावूजद राहुल ने पाकिस्तानी एयर फोर्स में जीडीपी (जनरल ड्यूटी पायलट) जैसी बड़ी पोस्ट हासिल कर ली /
.सोशल मीडिया यूजर्स राहुल देव की उपलब्धि को असाधारण करार दे रहे हैं / थारपरकर जिले का मानव विकास सूचकांक पूरे सिंध प्रांत में सबसे खराब है / मूलभूत ढांचा, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है, पिछले कुछ सालों में जिले की स्थिति खाद्यान्न और जल संकट ने और खराब कर दी / इन सारी चुनौतियों के बावजूद, राहुल देव ने अपने जैसे कई लोगों के लिए एक मिसाल कायम कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
First Air Pilot becomes Hindu of Pakistani Air Force Social media is getting praised






































