PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश में पहुंची कोरोना वैक्सीन ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप, कब और कहाँ से होगी इसकी शुरुआत, जानें,

first consignment of the vaccine has been dispatched from the facility of serum institute of india?

first consignment of the vaccine has been dispatched from the facility of serum institute of india?

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “हेल्थ” / दिल्ली : कोरोना वैक्सीन की पहली खेप देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है / इसके साथ ही देशभर में शनिवार 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा / पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को ही देश के अलग-अलग हिस्सों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है / आज यानि मंगलवार तड़के विशेष विमान के जरिए वैक्सीन की सप्लाई शुरू हुई जो करीब दस बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्री हवाई अड्डे पहुंची /

.

.

इन्हें अब से कोल्ड स्टोरेज में रखा जाएगा और जब टीकाकरण की शुरुआत होगी, तब टीकाकरण केंद्र पहुंचाया जाएगा / पुणे जोन-5 की डीसीपी नम्रता पाटिल ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहली खेप रवाना की गई है / देश के विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई जाएंगी कोरोना वैक्सीन केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख खुराक के साथ पुणे से दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बंगलूरू, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 उड़ानें संचालित करेंगे /

.

.

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘स्पाइसजेट ने आज भारत में कोविड वैक्सीन की पहली खेप पहुंचाई है / ‘कोविशील्ड’ की पहली खेप में 1088 किलोग्राम वजन की 34 पेटियां थीं जिन्हें पुणे से दिल्ली लाया गया है / पहली खेप को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया / तीन ट्रकों में कोविशील्ड वैक्सीन की खेप को पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया / एयरपोर्ट से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया जाएगा / देश में वैक्सीन लगाने का काम शनिवार 16 जनवरी से शुरू होगा /

.

.

दवाई की खेप को पहुंचाने का जिम्मा लेने वाली कंपनी एसबी लॉजिस्टिक के एमडी संदीप भोसले ने कहा कि आज पुणे एयरपोर्ट से आठ विमानों द्वारा कोरोना वैक्सीन को देश में 13 स्थानों पर भेजा जाएगा / पहला विमान पुणे हवाई अड्डे से दिल्ली पहुंच चुका है / आपको यह भी बता दें कि कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में तैयार ‘कोविशील्ड’ वैक्सीन की एयरलिफ्ट में देरी हुई है / वैक्सीन की पहली खेप गुरुवार रात को एयरलिफ्ट की जानी थी / कोरोना वैक्सीन के मैन्युफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया केंद्र सरकार की तरफ से आधिकारिक आदेश मिलने का इंतजार कर रही थी /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

first consignment of the vaccine has been dispatched from the facility of serum institute of india?