PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में नशा तस्करी करने आए दो सगे भाइयों सहित चार को किया पुलिस ने गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिली नशे की खेप,

four arrested including two brothers with heroin in jalandhar Punjab

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / नवांशहर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अपने अभियान में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिवाली गांव के गंदे नाले के पास से चार युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके कब्जे से 1 किलो 40 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली /

गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ के आधार पर नशे के इस रैकेट में शामिल चार और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश करनी शुरू कर दी है / मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम जंडियाला रोड पर गश्त कर रही थी /

इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दिवाली गांव के गंदे नाले के पास कुछ लोग नशे की सप्लाई देने आए हैं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल सवार चार युवकों की तलाशी ली / तलाशी के दौरान नवदीप कुमार पुत्र तिलक राम निवासी लोदीपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर की पेंट की जेब से 20 ग्राम हेरोइन,

वहीं जोगा सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी नवांशहर के पास से 500 ग्राम हेरोइन, अमित कुमार पुत्र धर्मपाल नवांशहर के पास से 500 ग्राम हेरोइन और हरजीत सिंह रूप जीता पुत्र अवतार सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई /

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ के आधार पर चार और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमें जसकरण उर्फ जस्सी निवासी लोदीपुर शहीद भगत सिंह नगर शिवम निवासी शहीद भगत सिंह नगर कर्ण पुत्र अशोक निवासी नवांशहर बंटी शामिल है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें