PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

Canada के नाम पर 33 लाख रूपये का धोखा और पुलिस ने किया केस दर्ज,

girl who went to canada on the money of in laws refused to call her husband case registered in moga Punjab PTB Big Breaking News

PTB Shocking न्यूज़ मोगा : विदेश जाने की चाह किसी को इस कदर अंधा कर देती है कि खून के रिश्ते हों या फिर दिल के रिश्ते लोग उनको भी दाव पर लगाने से गुरेज नहीं करते / ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला मोगा के अधीन पड़ते गांव दाठता निवासी एक किसान की शिकायत पर पुलिस ने विदेश कनाडा पढ़ने जा चुकी एक महिला व उसकी मां के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है /

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लखवीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुखमंदर सिंह निवासी गांव दाठता ने दो जुलाई 2021 को एसएसपी मोगा को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाए कि उसके बेटे अमनदीप सिंह की शादी दविंदर कौर निवासी ईस्सेवाल (लुधियाना) के साथ 20 दिसंबर 2019 को हुई थी / दविंदर कौर ने आईलेट्स की परीक्षा पास कर रखी थी, इसलिए दोनों परिवारों की कुछ इस प्रकार से सहमित हुई कि अमनदीप सिंह और उसका परिवार शादी का पूरा खर्च उठाने समेत दविंदर कौर को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजेगा, और कनाडा जाकर दविंदर कौर अमनदीप सिंह को वहां पर अपने पास बुला लेगी /

इस शर्त के तहत अमनदीप सिंह के परिवार ने शादी समेत दविंदर कौर को कनाडा भेजने के लिए करीब 33 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद दविंदर कौर ने अमनदीप सिंह को अपने पास नहीं बुलाया और उनसे संपर्क भी बंद कर दिया / इस दौरान बार-बार कहने पर भी दविंदर कौर अमनदीप सिंह को दरकिनार करती रही और न ही उनके पैसे वापस लौटाए, जिसके चलते मजबूरी में शिकायतकर्ता को पुलिस की शरण लेनी पड़ी /

शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार दविंदर कौर की इस धोखाधड़ी में उसकी मां मंजीत कौर भी बराबर की हिस्सेदार है / इस उपरांत एसएसपी ने मामले की जांच करवाने के बाद डीए लीगल की राए लेकर आरोपित दविंदर कौर और उसकी मां मंजीत कौर के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है व आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है /