PTB Big न्यूज़ हैती : कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोइस की हत्या कर दी गई है / इस बात की जानकारी अंतरिम पीएम ने दी है / स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राष्ट्रपति की हत्या उनके निजी आवास पर की गई है / वहीं अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने कहा है कि ये घातक हमला बुधवार की सुबह हुआ है / उन्होंने बताया, ‘कुछ अज्ञात लोगों ने राष्ट्रपति के निजी आवास में जाकर उनपर हमला कर दिया / जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे / इन अज्ञात लोगों में से कुछ स्पैनिश भाषा बोल रहे थे /
. .जोसेफ ने बताया कि प्रथम महिला को भी गोली मारी गई है लेकिन इस हमले में उनकी जान बच गई / अंतरिम पीएम ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है / उन्होंने इसे ‘घिनौना, अमानवीय और बर्बर कृत्य’ बताया है / साथ ही लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है / जोसेफ ने कहा है, ‘देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के उपाय किए गए हैं / लोकतंत्र और गणतंत्र की जीत होगी / इस घटना के बाद से देशभर के लोग हैरान हैं / लोग सोशल मीडिया पर मोइस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं /
..
अधिकारियों का कहना है कि प्रथम महिला इस समय अस्पताल में भर्ती हैं / ये हत्या देश में राजनीतिक अस्थिरता के हालात के बीच हुई है / इससे पहले साल की शुरुआत में हैती में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे / मोइस की राष्ट्रपति पद की वैधता को लेकर हजारों की संख्या में लोग फरवरी महीने में सड़कों पर उतर आए थे / वहीं हैती के विपक्ष ने कहा था कि मोइस के पांच साल के कार्यकाल का अंत इसी साल हो जाना चाहिए था लेकिन इसपर जोवेनल मोइस ने कहा था कि वह एक साल और पद पर रहेंगे /
. .इससे पहले भी मोइस की हत्या करने की कोशिश हुई थी / इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी थी / जोवेनल मोइस ने कहा था कि उनकी हत्या करने के लिए साजिश रची गई थी, जिसे उनकी सुरक्षा एजेंसियों ने फरवरी में ही नाकाम कर दिया / उन्होंने बताया था, ‘मैं पैलेस के अपने सुरक्षा प्रमुख को धन्यवाद कहता हूं / इन लोगों का उद्देश्य मेरी जिदंगी लेना था… वो योजना विफल कर दी गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































