hindi diwas live updates pm president congratulate nation New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आज एक तरफ जहां पूरा देश हिंदी दिवस मना रहा है वहीं इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अब से कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है और देश की जनता को शुभकामनाएं दीं हैं /
.हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! विश्व में करोड़ों लोगों द्वारा अपनायी गई हिन्दी भाषा ने, स्वाधीनता संग्राम से लेकर ज्ञान-विज्ञान व मनोरंजन तक, लोगों को स्नेहसूत्र में पिरोया है। अन्य भारतीय भाषाओं के साथ राजभाषा हिन्दी, संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बने।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 14, 2020
.
वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ट्विटर के माध्यम से दीं हैं,
हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।
— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2020
आज देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है और इस दिन देश भर में हिंदी को लेकर तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं / देश के दफ्तरों, कार्यालयों, सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों में आयोजन होते हैं और कई तरीके से हिंदी को बढ़ावा देने और इसके विकास के लिए वादे किए जाते हैं /
.देश में सबसे पहले 14 सितंबर, 1949 के दिन हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला था / इसके बाद से ही हिंदी दिवस को पूरे देश में मनाने का निर्णय किया गया और हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है /
.इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के शुभकामनाएं दीं और हिंदी भाषा में कार्य कर रहे लोगों को हार्दिक अभिनंदन किया और लिखा कि हिन्दी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं / इस अवसर पर हिन्दी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
hindi diwas live updates pm president congratulate nation New Delhi




































