PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया,

HMV Collegiate School celebrated Nature Conservation Day

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य दिशा-निर्देशानुसार विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया / जिसका मुख्य उद्देश्य विलुप्त होते जीव जंतु और वनस्पति की रक्षा हेतु जागरूक करना रहा / समारोह का आरंभ मंगल तिलक एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया /इस अवसर पर उपस्थित मुख्यातिथि श्री हरप्रीत सिंह (एस.डी.एम., जालंधर) का स्वागत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन एवं श्रीमती मीनाक्षी स्याल स्कूल कोआर्डिनेटर ने संस्था की परंपरा का निर्वहन कर प्लांटर भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया / प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने स्कूल द्वारा उठाए इस प्रशंसनीय कदम की प्रशंसा की एवं कहा कि हमें प्रकृति के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए /

.

.

यह परमपिता परमात्मा द्वारा प्रदत्त एक बहूमूल्य खजाना है / प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करके मनुष्य को स्वयं ही इसका फल भोगना पड़ता है एवं कोरोना वायरस इसका एकमात्र उदाहरण है / यह संस्था हमेशा प्राकृतिक संसाधनों एवं प्रकृति की सुरक्षा को लेकर नवीन कार्य करती रहती है / इस संस्था को इन प्रशंसनीय कार्यों के कारण कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है / अंत में उन्होंने छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण एक स्थिर और स्वस्थ मानव समाज की नींव है / मुख्यातिथि श्री हरप्रीत सिंह ने कालेज के इस प्रकृति संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं कहा कि हम प्रकृति से बहुत कुछ सीख सकते हैं /

.

.

प्रकृति को देख करके ही हम अपने जीवन के सिद्धांत निश्चित कर सकते हैं / श्रीमती मीनाक्षी स्याल स्कूल कोआर्डिनेटर ने कहा कि प्रकृति संरक्षण का मुख्य उद्देश्य इन पक्षियों, जानवरों और पेड़ों का संरक्षण करना है जो पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होने की कगार पर है / हमारी धरती मां की रक्षा में संसाधनों के संरक्षण की अहम भूमिका है / उन्होंने कहा कि धरती के संतुलन को बहुत सारे तत्व मिट्टी, पानी हवा आदि की सुरक्षा करके ही सुरक्षित रखा जा सकता है / प्रकृति की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि मनुष्य एवं प्रकृति के साथ संंबंध कायम रह सके /

.

.

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा पक्षियों को आसरा प्रदान करने के लिए वेस्ट मैटीरियल से घौंसले, दाना डालने के लिए फीडर एवं पानी के सकोरे भी तैयार करके ईको गार्डन में लगाए गए /+1 की छात्रा स्तुति शर्मा द्वारा प्रकृति की सुरक्षा का संदेश देते हुए कविता का उच्चारण किया गया और मुख्यातिथि श्री हरप्रीत सिंह ने पौधारोपण करके प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया / इस अवसर पर कालेज के विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं कॉलेजिएट स्कूल सैक्शन के फैकल्टी मैंबर, सुपरिटेंडेंटस श्री पंकज ज्योति, श्री लखविंदर सिंह, श्री रवि मैनी भी उपस्थित रहे / मंच संचालन डॉ. मीनू तलवाड़ ने किया /

.

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें