PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

‘एच.एम.वी. में महात्मा हंसराज जी का निर्वाण दिवस पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया’

hmv-paid-tribute-to-mahatma-hans-raj-ji-on-his-nirvana-diwas

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी के कुशल दिशा-निर्देशन में महात्मा हंसराज जी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में उनकी स्मृति में ‘यज्ञ’ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से एचएमवी परिवार की ओर से महात्मा हंसराज जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा हंसराज जी का महान् व्यक्तित्व हमारे लिए सदैव ही प्रेरणादायक है, उन्होंने महात्मा जी के समाज के विकास में अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि नारी शिक्षा हेतु उनके द्वारा किए गए विशेष प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नारी शिक्षा एवम् सशक्तिकरण व राष्ट्रीय जागरूकता के क्षेत्र में उन्होंने बहूमूल्य कार्य किए।

.

प्राचार्या जी ने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को जीवन में धारण करते हुए जीवन-पथ पर अग्रसर होना चाहिए। डीन वैदिक अध्ययन डॉ. ममता ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा हंसराज जी का यह बहुत बड़ा त्याग था कि उन्होंने ‘अध्यापक पद’ पर अवैतनिक कार्य किया। हमें उनकी इस निष्काम सेवा व कत्र्तव्यनिष्ठा की भावना को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा यज्ञ सम्पन्न किया। इस अवसर पर संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर और श्री प्रद्युमन द्वारा भजन प्रस्तुति से वातावरण आनंदमय बन गया।

.

इस अवसर पर डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक, डॉ. नवरूप डीन यूथ वैलफेयर, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. गगनदीप डीन एगजामीनेशन, श्री पंकज ज्योति सुपरिटेंडेंट अकाउंटस, श्री रवि मैनी सुपरिटेंडेंट एडमिन, श्रीमती सीमा जोशी सुपरिटेंडेंट जनरल और टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। हवन के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया। डॉ. ममता ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। हवन का समापन शांति पाठ से हुआ।

.

.