.
HMV successfully conducted Live workshop on Multimedia tools and Design Elements
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : समाज को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के उद्देश्य से हंस राज महिला महाविद्यालय की ओर से मल्टीमीडिया टूल्स एंड डिज़ाइन एलिमेंट्स पर लाइव वर्कशॉप का आयोजन फेसबुक के माध्यम से किया गया /
इस वर्कशॉप का आयोजन छात्राओं को मल्टीमीडिया, डिज़ाइन एंड फाइन आर्ट्स के विषय में विभिन्न अवसरों की जानकारी देने के लिए किया गया था / वर्कशॉप में बतौर रिसोर्स पर्सन मल्टीमीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर श्री जगजीत भाटिया तथा डिज़ाइन विभाग की अध्यक्षा डॉ. राखी मेहता उपस्थित थे / फेसबुक के माध्यम से लगभग 925 प्रतिभागियों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया / प्रतिभागियों में इस वर्कशॉप को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि यह विभाग कॉलेज के सबसे क्रिएटिव विभागों में से एक है / उन्होंने ने भी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए / डॉ. राखी मेहता ने ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया तथा इस कोर्स के स्कोप की जानकारी दी / श्री जगजीत भाटिया ने प्रतिभागियों को मल्टीमीडिया के चार वर्षीय कोर्स में सिखाये जाने वाले सॉफ्टवेयरस की जानकारी दी /
..
प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि कॉलेज की ओर से इन प्रतिभागियों के लिए अगले बुधवार से निशुल्क वर्कशॉप का आयोजन भी किया जा रहा है जो एक सप्ताह तक चलेगी / डॉ. अंजना भाटिया ने मॉडरेटर की भूमिका निभाई तथा प्रतिभागियों को कॉलेज में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी / प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने दोनों विभागों को वर्कशॉप की सफलता पर बधाई दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV successfully conducted Live workshop on Multimedia tools and Design Elements






































