PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब से बड़ी खबर, बस स्टैंड में खड़ी बसों में लगी भीषण आग, बस में सो रहे कंडक्टर की मौत,

huge fire broke out in buses parked at bus stand, death of the conductor sleeping in the bus

PTB Big News बठिंडा : पूरा देश इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहा है. इस बीच पंजाब में पारा 44 डिग्री के पार चला गया है. वहीं गर्मी के कारण आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं. ऐसी ही एक दर्दनाक घटना पंजाब के बठिंडा से सामने आई है, जहां बस स्टैंड में आग लगने से चार बसें जलकर खाक हो गईं.

इस हादसे में बस में सो रहे एक कंडक्टर जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. जब तक मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पातीं सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना बीते गुरुवार देर रात की बताई जा रही है.

प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि पहले एक बस में आग लगी, जिसके बाद वहां खड़ी अन्य बसों ने भी आग पकड़ ली. इनमें से दो बसें न्यू मालवा ट्रांसपोर्ट भुच्चो मंडी व दो अन्य जीबीएस और जलाल बस सर्विस की थी. मृतक कंडक्टर गुरदेव सिंह न्यू मालवा ट्रांसपोर्ट की बस में सो रहा था.