.
IVY world school students vow to save the earth Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : वासल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल के परिसर में कक्षा 3 के छात्रों ने “ए होप फॉर अर्थ”नामक नाटक का मंचन किया गया, जिसमें उन्होंने ज्वलंत सामाजिक मुद्दे में से पृथ्वी को बचाने के लिए जागृति संदेश दिया /
..
सब छात्रों ने बडे. ही उत्साह पूर्वक नृत्य, गीतों तथा माइम को प्रस्तुत किया / उन्होंने ने इस सुंदर ग्रह को बचाने के लिए प्रण किया तथा सभी को इसे साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया /

.
वासल एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री के.के. वासल जी, उपाध्यक्ष श्री आर.के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल, निदेर्शिका श्रीमती ईना वासल, सी. ई. ओ. श्री राघव वासल जी ने सभी बच्चों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी खूब प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी /
..
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने भी सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयत्नों द्वारा ही पृथ्वी को साफ रखा जा सकता है नहीं तो एक दिन यही स्वर्ग जैसी धरती हम सब के लिए नर्क बन जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
IVY world school students vow to save the earth Jalandhar































