IVY World School, under the ageis of the Vasal Education Society organized the “SPECIAL CIRCUS SHOW” in the Kindergarten wing Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल, जालंधर में आयोजित ‘वर्चुअल सर्कस शो” वास्तव में एक जादुई अनुभव सिद्ध हुआ जिसे विद्यार्थी, अभिभावक और अध्यापक भविष्य में भी याद रखेंगे /वर्चुअल सर्कस शो में करतबों की शानदार सूची थी / कई तरह की वस्तुओं के साथ जुगलिंग, हैरत अंगेज़ एरोबैटिक्स एंड बैलेंस,पुरस्कार विजेता बाइक शो, आश्चर्य चकित करने वाले एयर फाइट्स के अलावा जानवरों के हास्यपूर्ण करतबों का प्रदर्शन किया गया /
. .सबसे पहले जिम्नास्टिक की प्रस्तुति की गई / यह झूले और कठिन रस्सी पर चलने का शानदार करतब था / इसके बाद प्रशिक्षित लड़कियों के समूह द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया / दर्शकों द्वारा डांस प्रस्तुति की बहुत प्रशंसा की गई / फिर हाथी का जादू आया /एक हाथी अपनी पिछली टाँगों पर खड़ा था / एक और हाथी लकड़ी के फट्टे पर चल रहा था जिसे एक आदमी की छाती पर रखा गया था जबकि एक हाथी अखाड़े के चारों ओर चक्कर काटता रहा /
..
एक मेमने और शेर को मनुष्य के आदेशों का पालन करते हुए देखकर और एक ही टब में पानी पीते देखकर सभी बच्चे हैरान हो गए / यह वास्तव में एक साहसिक और रोमांचक वर्चुअल सर्कस शो था/ सभी विद्यार्थी और माता पिता इस मनमोहक प्रदर्शन से बहुत खुश हुए /
. .श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर ने इस कार्य के लिए अध्यापकों द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की / वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल जी तथा सी. ई.ओ श्री राघव वासल जी ने भविष्य में भी इस प्रकार के मनोरंजक सर्कस शो और गतिविधियाँ करवाने का आश्वासन दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
IVY World School, under the ageis of the Vasal Education Society organized the “SPECIAL CIRCUS SHOW” in the Kindergarten wing Jalandhar































