.
jalandhar coronavirus update around eighty patients discharged they will remain under home isolation for 7 days
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : शुक्रवार को एक दिन की राहत के बाद शनिवार को जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट किए गए / सेहत विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है / अभी संपूर्ण विवरण का पता नहीं चल पाया है / इन मामलों को मिलाकर जालंधर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 211 हो गई है / तीन नए मरीजों में ग्रेटर कैलाश का 24 वर्षीय युवक, ईश्वर कॉलोनी से 45 वर्षीय व्यक्ति और भोगपुर की रहने वाली 52 वर्षीय महिला है /
जिले के लिए बड़ी राहत है। 17 दिन बाद शुक्रवार को कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है / इधर, सेहत विभाग ने केंद्र सरकार की नई नीति के तहत शुक्रवार को 79 मरीजों को गहन जांच पड़ताल के बाद घर भेज दिया / यह अगले साद दिन तक होम क्वारंटाइन रहेंगे / 38 मरीज पहले ही स्वस्थ होकर सिविल से घर वापसी कर चुके हैं /
..
नए मरीजों के साथ जिले में अब तक 117 मरीजों की घर वापसी हो चुकी है / आपको बता दें कि जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 210 है और अब तक कोरोना संक्रमण के कारण छह व्यक्तियों की मौत हो चुकी है / सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर व मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हरिंदर पाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की कोरोना के मरीजों के लिए नई नीति को पंजाब सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को सिविल अस्पताल में दाखिल 79 मरीजों को छुट्टी देकर घर रवाना कर दिया है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar coronavirus update around eighty patients discharged they will remain under home isolation for 7 days






































