PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जिलाधीश ने भेजा जालंधर के 7 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस, हो सकता है अस्पतालों का लाइसेंस रद, अपना-अपना जुगाड़ लगाने में जुटे प्रबंधक,

Jalandhar DC Ghanshyam Thori Issued Show Cause Notices To These 7 SharanjitHospital KidneyHospital SikkaHospital OxfordHospital GhaiHospital NeuronovaHospital and CaremaxHospital Jalandhar Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : कोरोना मरीजों के इलाज को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूप अपना लिया है / जिसके तहत शहर के 7 निजी अस्पतालों कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है / इनमें शरणजीत, किडनी, सिक्का, ऑक्सफोर्ड, घई, न्यूरोनोवा और केयरमैक्स अस्पतालों के नाम शामिल हैं /

.

.

आपको यह भी बता दें कि जिला प्रशासन ने इन्हें पीएसए आधारित ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन अस्पताल प्रबंधकों ने जिला प्रशासन के इस फैसले को नजर अंदाज कर दिया / जिलाधीश घनश्याम थोरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ने बताया है कि इन अस्पतालों को मांग के मुताबिक 50 सिलेंडर प्रतिदिन ऑक्सीजन मुहैया करवाने वाले प्लांट स्थापित करने के लिए कहा था / ताकि कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया करवाने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े /

.

घनश्याम थोरी ने आगे यह भी बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के मध्य नजर अगर कोई दुखदाई घटना होती है तो इसके लिए अस्पतालों को जिम्मेदार माना जाएगा / घनश्याम थोरी ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि अगर यह प्रशासन की गाइडलाइन को नहीं मानेंगे तो सेहत विभाग को इनके कोविड केयर फैसेलिटीज का लाइसेंस भी कैंसिल करने के लिए सिफारिश की जाएगी / दूसरी ओर डीसी ने कई निजी अस्पतालों के ठोस प्रयासों की सहारना भी की है /

.

.

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए कुछ अस्तपतालों ने अपने अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट लगाए है, जिनमें से श्रीमन सुपर स्पेशियलिटी, एनएचएस, न्यू रूबी, अरमान, रतन, जोशी, ग्लोबल, टैगोर कैपिटल हॉस्पिटल और पीआईएमएस के नाम शामिल हैं / इसके अलावा 6 अस्तपतालों ने जिला प्रशासन के आदेशों पर अपने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें सर्वोदय, मान मेडिसिटी, इनोसेंट हार्ट्स हॉस्पिटल, जोहल और मिलिट्री हॉस्पिटल है /

.

जिलाधीश ने इन स्वास्थ्य देखभाल प्रतिष्ठानों के प्रयासों की सराहना की और दूसरों से इस कदम का अनुकरण करने का आग्रह किया / वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चल है कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद से ही कुछ अस्पताल प्रबंधक अपनी पहुंच का फायदा उठाकर जुगाड़ लगाने में लगे हुए हैं ताकि कारण बताओ नोटिस के बाद होने वाले एक्शन से बचा जा सके / वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर इन अस्पतालों द्वारा समय रहते कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया गया तो इन अस्पतालों का लाइसेंस भी रद होने कि संभावना है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें