.
jawans clash in itbp camp six killed in shooting 2 serious chhattisgarh India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कड़ेनार स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कैंप में आज सुबह अचानक हुई गोलीबारी की घटना में छह जवानों की मौत हो गई और दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है /
..
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक नारायणपुर जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर कड़ेनार इलाके में आईटीबीपी के जवानों नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात थे / यहां कैंप में आपसी विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने आपस में ही गोलीबारी शुरू कर दी / बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुन्दरराज ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर एक जवान द्वारा अचानक गोलीबारी कर दी गई, जिससे वहां मौजूद छह जवानों की मौत हो गई और दो अन्य जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए राजपुर भेजा गया है /
..
राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है / जवानों की छुट्टी तय रहती है, उन्हें छुट्टी के लिए रोका नहीं जाता है / इसलिए छुट्टी की वजह से घटना नहीं हुई होगी / उन्होंने कहा कि फ्रस्टेशन की कोई बात नहीं है / जवानों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ होगा / थोड़ी देर में घटना से जुड़ी और जानकारी आ जाएगी /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jawans clash in itbp camp six killed in shooting 2 serious chhattisgarh India































